Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

कोर्ट ने तौकीर रजा को फरार घोषित किया, अदालत में नहीं हुए हाजिर तो संपत्ति होगी कुर्क, 2010 दंगे का मास्टरमाइंड होने का आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

बरेली: आज सोमवार को इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल यानि आईएमसी के मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां के मामले में बरेली के जिला जज की अदालत में सुनवाई हुई। तौकीर रजा के पेश न होने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई। कोर्ट ने मौलाना को फरार घोषित कर दिया है। साथ ही पुलिस को आगे की कार्रवाई का आदेश दिया है। अगली तारीख आठ अप्रैल तय की गई है। अगर मौलाना पेश नहीं होते हैं तो उनकी संपत्ति कुर्क हो सकती है।

बता दें कि बरेली में साल 2010 दंगे के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगाकर हाईकोर्ट ने उन्हें 27 मार्च तक ट्रायल कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। इसके बावजूद वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। पेशी से एक दिन पहले ही वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हो गए।

रजा ने बीमारी का हवाला देकर अपने अधिवक्ता के जरिए अदालत में अर्जी लगवाई थी, जिसे कोर्ट ने लेने से इन्कार कर दिया। सोमवार को कोर्ट ने मौलाना के पेश नहीं होने पर नाराजगी जताई। पुलिस को अग्रिम कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img