Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

किसान विरोधी बिल वापस लेने की मांग को लेकर माकपा ने दिया ज्ञापन

  • माकपा ने 11 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: माकपा ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसान विरोधी अध्यादेश, किसान और खेती को बचाने सहित कई मुद्दों को लेकर तहसील में पहुंच कर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नजीबाबाद को सौंपा।

बुधवार को एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि किसान विरोधी तीनों अध्यादेश वापस लिए जाए। इसके साथ ही किसानों के समस्त कर्ज माफ करने के साथ-साथ फसलों की लागत से डेढ़ गुना दाम दिलाने, कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त राशन की व्यवस्था करने, कोरोना संकट को देखते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दस हजार रुपये प्रतिमाह देने, मनरेगा मजदूरों की दैनिक मजदूरी 500 रुपये करने, स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त कराने, फर्जी मुकदमें वापस लेने, महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान कराने, किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को इंटरनेट की निशुल्क व्यवस्था कराने, प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने सहित कई मांगे शामिल की गई है। इस मौके पर रामपाल सिंह, विजय शर्मा,, बिजेंद्र सिन्हा, नदीम शेख, तौफीक अहमद, मौहम्मद अब्बास, अमीर अहमद, युसूफ आजाद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img