Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

डेहरी के एक युवक की दुर्घटना में मौत, मचा कोहराम

  • पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा, अज्ञात वाहन की तलाश जारी

जनवाणी संवाददाता | 

बरुकी: थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नगीना बिजनौर मार्ग पर विनायक कालेज बान के पुल पर अज्ञात वाहन से एक बाइक सवार की टक्कर होने पर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी। साथ ही शव को पीएम के लिए भेज दिया।

शनिवार को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के डेहरी निवासी पंकज 22 वर्ष पुत्र रामकुमर बाइक से अपनी पत्नी को लेने थाना कोतवाली शहर बिजनौर के ग्राम धर्मनगरी जा रहा था।

पंकज जैसे ही वह विनायक कालेज बान के पुल पर पहुंचा सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने पर वह चोटिल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

11 6

मृतक की शादी 2019 जून के माह में हुई थी। मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। जैसे ही ग्रामीणों को पंकज की मौत की खबर मिली तो डेहरी के लोग घटनास्थल की तरफ चल दिए और नगीना बिजनौर रोड पर बान के पुल विनायक कालेज के पास जाम लगा दिया।

आनन-फानन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। घटना स्थल पर सीओ नगीना प्रभात कुमार मय फोर्स के साथ पहुंचे और थाना कोतवाली देहात पुलिस को आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए।

10 8

कोतवाली देहात पुलिस ने पंकज के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। मृतक के परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल था पंकज बहुत ही मिलनसार युवक था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img