- मेपल्स एकेडमी शामली में छठी क्रिकेट लीग का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: मेपल्स एकेडमी शामली में चल रही छठी टी-20 क्रिकेट लीग पर बीआर क्रिकेट एकेडमी शामली ने कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने विजेता टीम को सम्मानित किया।
शामली में सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में क्रिकेट लीग के समापन टूर्नामेंट का शुभारम्भ विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने किया। फाइनल मुकाबला करण क्रिकेट एकेडमी मेरठ और बीआर क्रिकेट एकेडमी शामली के बीच खेला गया जिसमें करण क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्ले बाजी करने का निर्णय लिया।
बल्लेबाजी करने उतरी करण क्रिकेट एकेडमी ने 151 रनों के लक्ष्य रखा। जिसमें अंकित ने 49 और उज्जवल ने 32 रनों का बड़ा योगदान दिया। बीआर क्रिकेट की ओर से विकास ने 3 और साहिल ने 2 विकेट लिए। विपक्ष में बल्लेबाजी करने उतरी बीआर क्रिकेट एकेडमी शामली ने लक्ष्य को एक ओवर शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया ओर फाइनल मैच अपने नाम किया। बीआर क्रिकेट एकेडमी की ओर से विशू ने 54 और सत्यम ने 46 रन बनाए। करण क्रिकेट एकेडमी की ओर से अबरार ने दो विकेट झटके।
मैच के मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, भाजपा जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, समाज सेवी रामकुमार तोमर ने विजयी टीम को 21 हजार रुपये एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 11 हजार का पुरस्कार दिया। टूर्नामेंट में सत्यम को बेस्ट बेट्समैन, फैज खान को बेस्ट बोलर, बेस्ट फिल्डर अभिषेक को चुनते हुए 11-11 सौ रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
वहीं बेस्ट आलराउंडर को 2100 रुपये एवं ट्रॉफी दी गई। टूनार्मेंट का आयोजन मैपल्स क्रिकेट एकेडमी के संचालक सन्नी सिंह ने किया। वहीं मेपल्स एकेडमी के प्रबंधक मुकेश कुमार संगल, चेयरमैन विपिन संगल तथा प्रधानाचार्य डा. उत्तम सिंह ने भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत और पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल को सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाई तथा माल्यार्पण एवं शॉल भेट किया।

