Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे क्रिकेटर अक्षर पटेल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार सुबह भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल पत्नी मेहा पटेल के संग महाकाल मंदिर पहुंचे। अक्षर पटेल ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों पिछले महीने ही में विवाह बंधन में बंधे हैं। वहीं दोनों ने करीब 2 घंटे तक महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर तड़के होने वाली भस्म आरती का दर्शन लाभ लिया। इसके बाद गर्भगृह में जाकर पूजन अभिषेक भी किया।

18 22

महाकाल के दर्शन करने के बाद क्रिकेटर अक्षर पटेल ने कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती का आज मेरा पांच वर्षों का सपना पूरा हो गया, इसके पहले भी मैं बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने आया था, लेकिन उस समय कुछ देर होने के कारण मुझे सुबह सात बजे होने वाली आरती के दर्शन करना पढ़े थे। अक्षर ने बताया कि काफी सालों से भस्म आरती देखने की इच्छा थी आज सोमवार का अच्छा दिन है और अभी कुछ दिनों पूर्व ही मेरी शादी भी हुई है, इसीलिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती देखकर सुकून मिला जैसे दर्शन चाहता था वैसे दर्शन हुए मैं बाबा महाकाल को बहुत मानता हूं उनकी भक्ति करता हूं, भगवान भोले सबके साथ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img