- यूरिया की उपलब्धता कम होने से निराश लौटे आधे किसान
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: सहकारी समितियों पर यूरिया खाद की किल्लत चल रही है। किसान सेवा सहकारी समिति पर खाद न होने के कारण किसान परेशान हैं। सहकारी संघ द्वारा 200 बोरे यूरिया के मंगाए गए थे, जिन्हें लेने के लिए भारी संख्या में किसान पहुंच गए। कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक किसान को 5-5 खाद के कट्टे देने शुरू किए लेकिन खाद कम पड़ गई।
जिसके कारण बड़ी संख्या में किसानों को खाली हाथ निराश लौटना पड़ा। इस संबंध में किसान सेवा सहकारी समिति के एमडी मोनू कुमार ने बताया कि मंगलवार को करीब 800 बोरे यूरिया के समिति पर आ जाएंगे, जिससे किसानों की पूर्ति की जाएगी।

