Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

Bijnor News: बजाज बिलाई शुगर मिल में पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ, लोकेंद्र चौधरी ने की पूजा-अर्चना

जनवाणी संवाददाता |

झालू: नगर के समीप स्थित बजाज बिलाई शुगर मिल में शनिवार को पेराई सत्र 2025-26 का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नए पेराई सत्र की सफलता और समृद्धि की कामना की।

शुभारंभ कार्यक्रम में मिल प्रबंधन, क्षेत्र के किसान बंधु, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए लोकेंद्र चौधरी ने कहा कि “चीनी मिल क्षेत्र के किसानों की आर्थिक रीढ़ है। पेराई सत्र की सुचारु शुरुआत किसानों की मेहनत का सम्मान है। आशा है कि इस सत्र में सभी को उत्तम उत्पादन और उचित मूल्य प्राप्त होगा।”

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ₹30 प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य वृद्धि किए जाने से किसानों की बचत में वृद्धि होगी। यह कदम सरकार की किसान हितैषी नीतियों का प्रमाण है और इससे किसानों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

चौधरी ने किसानों से अपील की कि वे गन्ने की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और मिल प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर अधिकतम लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि “मिल और किसान एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों के सहयोग से ही क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार होता है।”

अधिक जानकारी हेतु पढ़े दैनिक जनवाणी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img