- थानाभवन ने 12.70 लाख बोरी चीनी का किया उत्पादन
जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: हिंदुस्तान बजाज शुगर मिल ने 170 दिनों के पेराई सत्र में एक करोड़ 27 लाख कुंतल गन्ना पेरा। साथही, 10 प्रतिशत की रिकवरी के साथ 12 लाख 70 हज़ार बोरी चीनी उत्पादन कर पेराई सत्र 2021-22 का समापन कर दिया।
थानाभवन स्थित हिंदुस्थान बजाज शुगर मिल थानाभवन का 2021-22 का पेराई सत्र मंगलवार रात्रि दस बजे तक लगभग संपन्न हो जाएगा। शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि गन्ना पेराई सत्र 2021-22 में 26 अप्रैल तक किसानों का एक करोड़ 27 लाख कुंतल गन्ना खरीद लिया गया है|
जिसकी रिकवरी 10 प्रतिशत की है। चीनी मिल ने अब तक 12 लाख 70 हजार बोरी चीनी उत्पादन किया है। पेराई के170 दिनों के पश्चात अब चीनी मिल को गन्ना कम मिल रहा है। सोमवार की रात्रि से थानाभवन हिंदुस्तान बजाज शुगर मिल में नो कैन की स्थिति बनी हुई है।
पूरे सीजन में पेराई सत्र के आरंभ से अब तक 1 करोड़ 27 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की गई है। मिल के जीएम ने बताया कि शुगर मिल नो केन की वजह से मंगलवार की रात्रि 10 बजे तक बंद हो जाएगा।

