Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश दिवस पर होगी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

  • रागिनी और स्वांग विद्या के कलाकारों के लिए सुनहरा अवसर, 12 जनवरी तक भेजे आवेदन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आयुक्त मेरठ मंडल ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य व मंडल स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग निर्देश दिये गये है। मेरठ मंडल मुख्यालय में 18-19 जनवरी 2021 को रागिनी व स्वांग विद्या की प्रतियोगिता होगी।

प्रतियोगिता के विजयी कलाकारों को 24-26 जनवरी 2021 की अवधि में नोएडा एवं लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस 2021 के अवसर पर विजयी प्रतिभागी दलों को पुरस्कार स्वरूप वेषभूषा/वाद्य यंत्र क्रय के लिए सहायता प्रदान करते हुये प्रथम पुरस्कार प्राप्त दल को प्रस्तुति का अवसर भी दिया जायेगा।

आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने बताया कि प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले सभी कलाकार दल के सदस्य, दल नायक के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन मंडल मुख्यालय के जिला सूचना अधिकारी के कार्यालय में अवश्य जमा कर दे। आवेदन पत्र का प्रारूप जिला सूचना अधिकारी से प्राप्त किया जा सकता है।

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2021 है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की विषयवस्तु, वेषभूषा तथा वाद्म यंत्र तथा प्रस्तुति की तीन श्रेणियों में प्रत्येक में 20-20 अंक अधिकतम होंगे, जिसमें कुल योग 60 के आधार पर मूल्यांकन किया जायेगा।

आयुक्त ने बताया मंडल मुख्यालयों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में समूह गायन, समूह लोक नृत्य तथा पारम्परिक लोक नाट्य की विधाएं सम्मिलित की गयी है, जिसमें से मेरठ मंडल मुख्यालय में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में रागिनी व स्वांग विद्या की प्रतियोगिता होगी।

प्रतियोगिता की अवधि 20 मिनट होगी। आयुक्त ने बताया कि गायन के दल में न्यूनतम छह तथा अधिकतम आठ सदस्य होंगे, लोक नृत्य के दल में न्यूनतम 13 तथा अधिकतम 16 सदस्य होंगे। लोक नाट्य में न्यूनतम 20 तथा अधिकतम 25 सदस्य होंगे।

18-19 जनवरी 2021 को प्रात: 11 बजे से सांय चार बजे तक निर्धारित स्थान पर प्रतियोगिताएं होगी। आवेदक दल को केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, जिला प्रषासन अथवा अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में कम से कम तीन आयोजनों में सम्मिलित होने का प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img