- ब्लॉक में मिशन श्रमिक कल्याण और रोजगार मेले का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: खंड विकास परिसर में मिशन श्रमिक कल्याण व रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें श्रम विभाग की और से 7 श्रमिको की बेटियो को साइकिल वितरित की गई।
बुधवार को खंड विकास परिसर में श्रम विभाग व सेवा योजन की और से श्रमिक कल्याण व रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री मृगांका सिंह व उपकृषि निदेशक डा शिवकुमार केसरी ने 7 श्रमिको की बेटियो को निशुल्क साइकिल वितरित की।
5 श्रमिको को उनकी बेटियो की शादी के लिए 55-55 हजार रूपये अनुदान का प्रमाण पत्र दिया गया। 5 श्रमिको को आयुष्मान कार्ड देने के साथ ही जिन श्रमिको का 2011 की आयुष्मान सूची में नही आया था उनके नाम आयुष्मान सूची में अपडेट किए गये।
इसके अलावा रोजगार मेले में बेरोजगार युवाओ का पंजीकरण कराने के साथ ही उनका बायोडेटा जमा कराया ताकि विभिन्न उनपके नाम नौकरी के लिए विभिन्न कम्पनियो में भेजे जा सके। इस अवसर पर भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने कहा कि योगी सरकार में प्रत्येक गरीब परिवार के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाऐ चलायी जा रही है। इस अवसर पर बीडीओ डा हरित कुमार के अलावा श्रम विभाग व सेवा योजना के कर्मचारी मौजूद रहे।

रोजगार मेले में 24 लाभार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
बुधवार को विकास खण्ड कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर मिशन श्रमिक कल्याण के अन्तर्गत रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 24 लाभार्थियों ने पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया। वही पांच लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में पूर्व में सेवायोजन कार्यालय में आॅनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है। जिससे प्रतिभागियों में रोजगार मेले में भाग लेने में आसानी रहती है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी पुनीत कुमार सहायक विकास अधिकारी संदीप कुमार के साथ विकास खण्ड का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

