Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

Salman Khan: “गुंडा और बद्तमीज” कहकर सलमान पर बरसे दबंग डायरेक्टर, प​रिवार पर भी लगाए ये आरोप

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड में स्टार्स और फिल्ममेकर्स के बीच मतभेद कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मामला गंभीर होता दिख रहा है। मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के भाई और फिल्म दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप ने सुपरस्टार सलमान खान और उनके परिवार पर कड़े आरोप लगाए हैं। अभिनव ने सलमान को सीधे तौर पर “गुंडा”, “बद्तमीज” और “गंदा इंसान” कहा है। उनके बयान ने फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच हलचल मचा दी है।

अभिनव ने तोड़ी चुप्पी

अभिनव का कहना है कि उन्होंने दबंग जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन किया, लेकिन इसके बाद उन्हें जानबूझकर इंडस्ट्री से दूर कर दिया गया। अभिनव के मुताबिक, दबंग 2 का निर्देशन अरबाज खान ने और दबंग 3 का निर्देशन प्रभु देवा ने किया। जबकि उन्हें इन फिल्मों से बाहर कर दिया गया। सालों की चुप्पी तोड़ते हुए अभिनव ने आरोप लगाया कि सलमान खान और उनका परिवार बॉलीवुड पर अपना कंट्रोल बनाए रखते हैं और फिल्ममेकर्स के करियर पर सीधा असर डालते हैं।

‘सलमान बद्तमीज और गंदे इंसान हैं’

बातचीत के दौरान अभिनव कश्यप ने कहा, “सलमान खान एक्टिंग में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं लेते। पिछले 25 साल से वे सिर्फ नाम और शोहरत के दम पर काम कर रहे हैं। वे सेट पर ऐसे आते हैं जैसे किसी पर एहसान कर रहे हों। उन्हें एक्टिंग से ज्यादा सेलिब्रिटी बनने का शौक है। दबंग के समय तक मुझे इसका अंदाजा नहीं था। सलमान बद्तमीज और गंदे इंसान हैं।”

खान परिवार पर लगाए ये आरोप

अभिनव कश्यप ने आगे कहा, “सलमान और उनका परिवार फिल्म इंडस्ट्री को अपने हिसाब से चलाते हैं। अगर कोई उनसे सहमत नहीं होता, तो वे उसके पीछे पड़ जाते हैं। वे बदले की भावना से काम करते हैं और पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित करना चाहते हैं। सलमान बॉलीवुड में स्टार सिस्टम के जनक हैं।”

‘मेरे साथ भी दबंग में वही हुआ’

अभिनव ने यह भी खुलासा किया कि उनके भाई अनुराग कश्यप के साथ भी अन्याय हुआ। उन्होंने कहा, “अनुराग ने तेरे नाम की कहानी लिखी थी, लेकिन उन्हें क्रेडिट तक नहीं दिया गया। बोनी कपूर के बुरे बर्ताव की वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी। मेरे साथ भी दबंग में वही हुआ।”

उन्होंने आगे कहा, “अनुराग ने मुझे पहले ही चेतावनी दी थी कि तुम सलमान खान के साथ फिल्म नहीं बना पाओगे। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि क्यों। बाद में समझ आया कि सलमान और उनका परिवार इंडस्ट्री में गिद्धों की तरह काम करता है।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img