जनवाणी संवाददाता |
जानी खुर्द: मंगलवार की सुबह नंगला जमालपुर किठौली रजवाहे किनारे बाइक सवार डीडीए कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई।घटना में परिजन व ग्रामीण युवक की हत्या की आशंका जताकर पुलिस में तहरीर दी हैं।पुलिस ने परिजनो की आशंका के चलते डीडीए कर्मचारी के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल निवासी स्वर्गीय हरपाल का तीस वर्षीय पुत्र नीरज पुत्र सनी दिल्ली डीडीए में नौकरी करता है,और कई वर्षों से सपरिवार किठौली रह रहा था। नीरज का शव मंगलवार की सुबह किठौली नगला जमालपुर रजवाहे के किनारे पड़ा मिला।नीरज के शव से कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक भी मिली।
नीरज का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।शव की जानकारी पाकर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची और हालत व शव देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर कर पुलिस से घटना की गहनता से जांच की बात कही।पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनो की आशंका को जांच में शामिल करते हुए रास्ते में पढ़ने वाले सीसीटीवी कैमरे की गहनता से जांच कर रही है। घटना में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टिया किसी नील गाय से संभवतः दुर्घटना हुई होगी।घटना में परिजनो व ग्रामीणों की आशंका के चलते शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है,जिससे घटना का सही से पता चल सके।

