Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस की अचानक मौत, खेल जगत को भारी क्षति

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर बल्लेबाज डीन जोंस की असामयिक मौत हो गई। आईपीएल के लिए स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम का हिस्सा रहे जोंस को गुरुवार को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें नहीं बचाया जा सका।

59 वर्षीय जोंस बायो सिक्योर बबल में मुंबई के एक सात सितारा होटल में रह रहे थे। जोंस की अचानक मौत से क्रिकेट जगत में शोक का माहौल है।

डीन जोंस की गिनती ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ फील्डर्स में होती थी, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दो दोहरे शतक बनाए, जिसमें भारत के खिलाफ चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) में वर्ष 1986 में खेली गई 210 रन की पारी भी शामिल है।

1984 से 1992 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट और 164 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने वाले जोंस लंब समय से क्रिकेट का आंखों-देखा हाल सुना रहे थे।

टेस्ट में 46.55 की औसत से 11 शतक और 14 अर्धशतक के बूते उनके बल्ले से 3631 रन निकले थे। जबकि वन-डे में उन्होंने 46 पचासे और सात सैकड़े जड़कर छह हजार से ज्यादा रन बनाए थे। यहां भी उनका औसत 45 के करीब था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img