- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनवाणी संवाददाता |
रायपुर सादात: क्षेत्र के एक किसान की अपने खेतों की फसल की रखवाली करके घर लौट वक्त नदी के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। किसान जब रात को घर नहीं पहुंचा सुबह होने पर परिजन तलाश करते हुए खेतों की ओर चले गए तो परिजनों को किसान का शव नदी के पानी में तैरता मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकलवा कर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मृतक के भाई ने नगीना देहात पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर किसी भी कार्रवाई से इंकार किया है।

