Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

चीनी मिल प्रशासन की लापरवाही से घायल कर्मचारी की मौत, हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

शामली: बजाज ग्रुप की थानाभवन चीनी मिल में बॉयलर पर तैनात कर्मचारी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान कर्मचारी की मेरठ के अस्पताल में मृत्यु हो गई। परिजनों ने मिल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा प्रदर्शन किया।

जनपद मुजफ्फरनगर के गांव बाढ़ निवासी मुकेश पुंडीर पुत्र यशपाल थानाभवन चीनी मिल में बॉयलर पर कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। गत 11सितंबर को काम करते समय मुकेश का बॉयलर पर ही एक्सिडेट हो गया था। उसके बाद मुकेश को शामली अस्पताल में ले जाया गया।

शामली से मुकेश को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया, जहां पर मुकेश का इलाज चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान मुकेश ने दमतोड़ दिया। वहीं मुकेश के परिजनों ने किसान नेताओं के साथ आकर मिल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मिल प्रशासन से मृतक के परिवार में से किसी एक व्यक्ति को नौकरी और परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img