Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

कोरोना को आपदा घोषित कर 4 लाख का अनुदान देने की मांग

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक को संबोधित करत हुए प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री को ई-मेल द्वारा पत्र भेजकर मांग की गई है कि अन्य महामारी, बाढ, सूखा, भूकंप, सुनामी, चक्रवात आदि 12 आपदाओं की तरह कोरोना महामारी को भी आपदा मानकर इस महामारी से मृतकों के परिजनों को 4 लाख का अनुदान दिया जाए।

कोरोना महामारी को आपदा सूची में शामिल कर इस महामारी से मृतकों के परिजनों को पूर्व में स्वीत 4 लाख का अनुग्रह राशि प्रदान की जाए ताकी इस अचानक आई आपदा के कारण मृतकों के परिजनों को रोजी-रोटी का संकट न झेलना पड़े। इस अवसर पर सुभाष चंद धीमान, सूर्यवीर सिंह, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, आशु पुरी, पवन गोयल, राजेश जैन, अमन गर्ग आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img