- विद्यार्थियों ने वंदेमातरम की दी प्रस्तुति
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: पंडित दीन दयाल उपाध्याय सेवा संस्थान के तत्वावधान में पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मोत्सव कार्यक्रम संस्थान के कार्यालय धन्वन्तरि भवन, जयदेवीनगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी, विजयपाल तोमर, कान्ता कर्दम, कैंट विधायक अमित अग्रवाल व जतिन स्वरूप विभाग संघचालक आरएसएस द्वारा भारत माता व पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह, महामंत्री डा. ब्रजभूषण शर्मा व महानगर संघचालक विनोद भारतीय उपस्थित रहे। सरस्वती शिशु मंदिर डी ब्लॉक शास्त्रीनगर के विद्यार्थियों द्वारा वन्देमातरम की प्रस्तुति की गई। मंचासीन अतिथियों का स्वागत रंजना गौड़ तथा डा. प्रदीप शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभागार श्रोताओं से खचाखच भरा हुआ था। मंच संचालन सरल माधव एवं डा. प्रदीप शुक्ला द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त मेजर एसपी गौड़, मनमोहन अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में सहयोग दिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, भवर सिंह, समीर चौहान, रवीन्द्र भड़ाना पूर्व विधायक, विजेन्द्र अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ, डा. विनोद अग्रवाल, ज्ञानेन्द्र अग्रवाल, पूर्व मेयर हरिकान्त अहलूवालिया, सुनील भराला, सत्यव्रत शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य, विनोद अग्रवाल, डा. राजकुमार सिंह, डा. सुंदर पाल, डा. रविदत्त भाटिया, कमल दत्त शर्मा, राकेश शर्मा पार्षद राजेन्द्र शर्मा, डा. नीरज सिंहल, तुषा शर्मा, सुमनेश सुमन व अनेक इंटर कालेजों के प्रधानाचार्य, प्रमुख चिकित्सकगण, नगर निगम के पार्षद राष्ट्रीय स्वयं सेवक के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंकज गर्ग, डा. ब्रजभूषण शर्मा, ब्रह्मपाल सिंह एडवोकेट सरल माधव सत्येन्द्र ढिल्लन व डा. अनिल कौशिक, अनुभव अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, वर्षा कौशिक, रंजना गौड़, योगेश गोयल, वेद प्रकाश शर्मा एडवोकेट व आम दत्त शर्मा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

