Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ को लेकर चर्चा में हैं। अब हाल ही में इस फिल्म के मेकर्स ने दीपिका का फर्स्ट लुक रिवील किया है।

41 10

जिसे देख फैंस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ कर रहे है। इस दमदार लुक में अभिनेत्री को देख फिल्म को देखने के लिया फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हो गए है।

दीपिका पादुकोण के दमदार लुक की बात करें तो अभिनेत्री ने फर्स्ट लुक काफी इंटेंस लग रहा है। पोस्टर में एक्ट्रेस लबादा पहने किसी चीज को हैरानी के साथ बड़े ही ध्यान से देखती नजर आ रही हैं। बता दें कि ‘प्रोजेक्ट के’ से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक बीती रात फिल्म मेकर्स ने वैजयंती मूवीज के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया है।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक को रिवील करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा कि बेहतर कल के लिए एक उम्मीद जगी है। यह प्रोजेक्ट के से दीपिका पादुकोण हैं। पहली झलक 20 जुलाई को अमेरिका और 21 जुलाई को भारत में।’

बता दें कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नाग अश्विन की फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में हिंदू भगवान विष्णु की भविष्य की पुनर्कल्पना के बारे में एक डायस्टोपियन विज्ञान-फाई फिल्म बताया जा रहा है। प्रोजेक्ट के’ दीपिका की तेलुगू में पहली फिल्म होने जा रही है। फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ 12 जनवरी 2024 को तेलुगू, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल और अंग्रेजी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...

Saharanpur News: मदरसे में छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | गंगोह/सहारनपुर: जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित...

Delhi IPHL Vacancy: दिल्ली IPHL भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन, 85,050 तक सैलरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने...

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...
spot_imgspot_img