जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: पंचायत समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल बीडीओ से मिला। ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संगठन सचिन मलिक के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम प्रधान बीडीओ कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने बीडीओ संदीप कुमार से क्षेत्र की ग्राम पंचायतों की समस्याओं को विस्तृत रूप से रखते हुए बताया कि मनरेगा के पक्के काम का पेमेंट अभी तक नहीं मिल सका है, इसके अलावा सचिव पंचायत घर में नहीं पहुँचते जैसी कई समस्याओं के बारे में बीडीओ को जानकारी देते हुए सभी समस्याओं के निस्तारण की मांग की।

