Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

चोरी हुए भैंसा गुडडू के डीएनए टेस्ट की मांग

  • शामली से छह महीने पहले चोरी हुआ था भैंसा

जनवाणी संवाददाता |

शामली: छह महीने पहले चोरी हुए भैंसे गुड्डू को उसके मालिक ने सहारनपुर में तलाश कर लिया है। लेकिन जिस घर में भैंसा बंधक है पुलिस वहां से उसे बरामद नहीं करा पा रही है। भैंसे के मालिक किसान ने अब भैंसे की बरामदगी के लिए उसका डीएनए टेस्ट कराने की गुहार लगाई है।

झिंझाना के गांव अहमदगढ़ निवासी किसान चंद्रपाल ने बताया कि उसका भैंसा गुड्डू छह महीने चोरी हो गया था। उनने बताया था कि पुलिस ने भैंसा चोरी के मामले में अपराध मानने से इंकार करते हुए मुकदमा दर्ज नहीं किया था। जिसके बाद से चंद्रपाल लगातार भैंसे की तलाश कर रहा था।

जिसके बाद किसान ने सहारनपुर के बीनपुर गांव में अपने भैंसे को तलाश कर लिया और पुलिस से उसके बरामदगी की गुहार लगाई। चंद्रपाल की फरियाद के आगे पुलिस ने किसान और ग्राम प्रधान से एफिडेविट लेकर केस को डस्टबिन में डाल दिया है। लेकिन चंद्रपाल का दावा है कि सहारनपुर में जहां उसने भैंसा देखा है वह उसका है। इसलिए चंद्रपाल ने एसपी से उक्त भैंसा की मां का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। उसका कहना है कि जो भैंसा चोरी हुआ है उसकी मां अभी भी उनके पास है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img