जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: जनपद के डीएम कार्यालय पर आज व्यापारियों ने भामाशाह जयंती को लेकर व्यापारी दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से घोषित करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौपा।
इस दौरान जानकारी देते हुए श्याम सिंह सैनी ने कहा कि जिस तरह से शहीद दिवस है, योग दिवस है व कर्मचारियों का दिवस है तो ऐसे ही भामाशाह कि जयंती को भी व्यापारी दिवस के रूप मे घोषित किया जाए।