Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

डेमोक्रेट्स का सीनेट पर दो और वर्षों के लिए नियंत्रण बरकरार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिकी सीनेट में एक और हार सामने आई है, क्योंकि एरिजोना के बाद नेवाडा में भी उनके उम्मीदवार को शिकस्त मिली है। जिससे सीनेट पर कब्जा करने की रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। बता दें कि शुक्रवार को एरिजोना के परिणाम में रिपब्लिकन उम्मीदवार ब्लेक मास्टर्स को पूर्व अंतरिक्ष यात्री डेमोक्रेट सीनेटर मार्क केली ने हरा दिया था। वहीं इसके बाद डेमोक्रेट्स को शनिवार को नेवाडा में भी जीत मिल गई।

नेवाडा शहर से बाइडन की डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कैथरीन कोर्ट्ज मस्टो ने जीत दर्ज कर ली है। मस्टो ने ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एडम लैक्साल्ट को कड़े मुकाबले में पटखनी दे दी। 100 सदस्यीय सीनेट के लिए शनिवार की रात घोषित किए गए परिणामों में डेमोक्रेटिक पार्टी को 50 सीटों पर जीत प्राप्त हो गई हैं वहीं रिपब्लिकन को 49 सीटें हीं मिलीं। वहीं एक सीट पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि, बचे हुए जॉर्जिया के एक सीट पर भी डेमोक्रेट्स की जीत तय मानी जा रही है जो कि पार्टी को 51-49 बहुमत दे देगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img