Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

बैंकों को प्राइवेट न करने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

  • बैंक कर्मचारियों ने वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक को सौपा

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: बैंको की राष्टव्यापी दो दिवसीय हड़ताल के आह्वान पर एआईआरारबीए के बैनर तले प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक अधिकारी एसोसिएशन एवं कर्मचारी यूनियन की बिजनौर इकाई द्वारा भारत सरकार की नीतियों के विरूद्ध हड़ताल की गई। बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबधित ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा।

भारत सरकार की नीतियों के विरुद्ध सोमवार व मंगलवार दो दिवसीय हड़ताल की गई एवं अपनी मांगो सें संबधित ज्ञापन वित्तमंत्री को संबोधित कर क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश गुप्ता को सौंपा गया। जिसमें मांगो को लेकर बताया गया कि बैंकों के नीजिकरण का विरोध, 11वें वेतन समझौते को अक्षरश लागू करने, प्रोन्नति पालिसी प्रवर्तक बैंक के समान हो, कम्प्यूटर इंक्रीमेंट लागू करने, अनुकम्पा नियुक्ति लागू करने, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करना शामिल है।

क्षेत्रीय कार्यालय पर भारी मात्रा में अधिकारी एवं कर्मचारी एकत्रित हुए तथा बैंकों को प्राइवेट न करने के संबंध में सरकार की नीतियों के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया। बैंकों के प्राइवेटाइजेशन से आम आदमी को भारी नुकसान होगा। जिले के सभी शाखाएं शत-प्रतिशत बंद रही।

धरना प्रदर्शन में शामिल संजय शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, स्वतन्त्रवीर सिंह, रवि कुमार, विनीत कुमार, आलोक द्विवेदी, सोनू कुमार, प्रदीप कुमार, राहुल देशवाल, सुरेंद्रपाल सिंह, सुनील राजपूत, विशेष कुमार, युसुफ खान, सौरभ कुमार, दीपक कुमार, मंयक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, पवन कुमार, अंकित कुमार, आइडी शर्मा, प्रशान्त राणा, उदय राजपूत, लोकेंद्र, अमित कुमार, रिंकू, चाहत मेहरा, बाबूराम, ललित कटारिया, अजय कुमार आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img