Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

शौचालयों में वाल्मीकि समाज की ड्यूटी लगाने के विरोध में प्रदर्शन

  • उप्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ ने डीएम को सौंपा पत्र

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: गुरुवार को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि एडीओ पंचायत शामली द्वारा कांवड यात्रा में बने शौचालयों पर केवल वाल्मीकि जाति के कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई। उक्त कर्मचारियों की पहले से डयूटी करौदा हाथी, तलवा माजरा में लगाई गई।

इसके बाद खेडीकरमू में रात्रि की डयूटी लगाई गई। जिसमें कुछ कर्मचारियों की माता बीमार है, जो डयूटी करने में असमर्थ है। लेकिन अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि शौचालयों में केवल वाल्मीकि समाज के कर्मचारी ही कार्य करेंगे। जिससे एक विशेष जाति के लोगों की आलोचना की जा रही है जबकि सफाई कर्मचारी सभी जाति हैं जो समान वेतन भी लेते हैं। ड्यूटी लगाने में जाति की अलोचना करते हुए भेदभाव उत्पन्न किया जा रहा है। उन्होंने सभी जाति के कर्मचारियों की समान डयूटी लगाए जाने की मांग की।

इस अवसर पर अमित कुमार, सांरक कुमार, ओमबीर सिंह, गीता रानी, बबीता, राखी, चारूलता, पिंकी, राज कुमार, जगमोहन, चैहनसिंह, दीपक, नीरज, संजय, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img