Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए विभाग कटिबद्ध

  • जगनपुर के निकट मैरिज होम में ऊर्जा दिवस पर कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विद्युत विभाग ने बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस अभियान के अवसर पर उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य पावर-2047 कार्यक्रम का आयोजन किया।

बुधवार को कैराना के गांव जगनपुर के निकट स्थित एक मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी वीरेन्द्र सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा व डीएम जसजीत कौर ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। एमएलसी वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा शासनकाल में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से मिल रही है। पूर्व की सरकारों में जिन गांवों में अंधेरा रहता था, अब उनमें विद्युत आपूर्ति पहुंचने से उजाला हो रहा है।

पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा सरकार सर्वसमाज के लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। बिना किसी भेदभाव से आपूर्ति मिल रही है। अब लोगों को बिजली के लिए तरसना नहीं पड़ता है। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि आमजन को बिजली का ध्यान रखना चाहिए ताकि बिजली की बचत की जा सकी। अधीक्षण अभियंता रामकुमार व एक्सईएन चतुर्थ रविंद्र प्रकाश ने आमजन से विभाग का बकाया जमा करने का भी आह्वान किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img