Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नगर पंचायत गंगापुर में की जनसभा

जनवाणी ब्यूरो |

रोहनिया: नगर पंचायत गंगापुर में शुक्रवार शाम को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या ने कहा कि प्रदेश में सपा कांग्रेस और बसपा का कोई आधार नहीं रह गया है। यह पार्टियां अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपराधियों पर नियंत्रण कर रही है। उत्तर प्रदेश माफिया और अपराधियों से मुक्त होकर विकास की रास्ते पर चल रही है।

उन्होंने कहा कि गंगापुर में भी प्रदेश सरकार ने पिछले 6 सालों में विकास के लिए अधिक धन दिया। जिससे नगर पंचायत में कई काम हो सके। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत की प्रत्याशी स्नेह लता सेठ को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील भी की।कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय राज यादव, शिवशंकर सिंह खिलाड़ी,सुरेश सिंह, सी ए प्रमोद सिंह, रजनी सिंह,दिलीप सेठ, जयप्रकाश गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता कल्लू, राजेश जैन, लव कुश मोदनवाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img