Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचेंगे शुकतीर्थ

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज मुजफ्फरनगर आएंगे। केशव मौर्य शुकतीर्थ के जीर्णोद्वारक स्वामी कल्याणदेव की 18वीं पुण्यतिथि पर भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। डिप्टी सीएम आश्रम में व्यास सेतु तथा परीक्षित द्वार का लोकार्पण भी करेंगे। डिप्टी सीएम के निजी सचिव वीरेन्द्र कुमार ने अनुसार, ” केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकाप्टर गुरुवार को प्रात: 10.20 पर शुकदेव आश्रम मोरना, जानसठ में लैंड होगा।

कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम 10.30 पर शुकदेव आश्रम पहुंचकर स्वामी कल्याण देव की 18वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे।” डिप्टी सीएम व्यास सेतु तथा परीक्षित द्वार का लोकार्पण करने के पश्चात समाधि मंदिर में स्वामी कल्याण देव को श्रद्धांजलि प्रस्तुत करेंगे। जिसके बाद स्मृति यज्ञ में पूर्णाहुति देकर अक्ष्य वट की परिक्रमा कर शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।

जिसके उपरांत स्वामी ओमानंद महाराज का आशीर्वाद संबोधन होगा। वहां से स्वामी कल्याण देव संग्राहलय जाकर प्रसाद ग्रहण करेंगे तथा उसके बाद गंगा घाट का निरीक्षण करेंगे। बता दें कि 6 जुलाई को कारगिल शहीद दिवस है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुकतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक पहुंचकर 526 कारगिल युद्ध शहीदों को श्रद्धांजलि प्रस्तुत करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img