Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

अशरफ ने विकास और सौहार्द के नाम पर मांगे वोट

जनवाणी संवाददाता  |

जलालाबाद:  थानाभवन विधानसभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी अशरफ अली खान ने अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव मनट, मंटी हसनपुर, महमूदगढ़, लतीफगढ़, तितारसी, रायगढ़, मोर माजरा, कुतुबगढ़, मुल्लापुर, जाफरपुर, जमालपुर और गोसगढ़ में घर-घर जाकर वोट मांगे।

इस दौरान सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी अशरफ अली खान ने मतदाताओं से क्षेत्र के चहूंमुखी विकास और आपसी भाईचारा गढ़ाए जाने के नाम पर वोट मांगे।

उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि प्रदेश में सपा-रालोद गठबंधन की सरकार बनने पर 14 दिन के अंदर बकाया भुगतान कराया जाएगा। साथ ही, 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। सरकारी भर्तियां पारदर्शिता के साथ कराकर युवा वर्ग के साथ न्याय किया जाएगा।

इस दौरान जनसंपर्क में उनके साथ रालोद के जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयमरैन, वेदपाल गहलोत, शरीफ प्रधान पलठेड़ी, ऋषिराज राझड़ आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img