- अपर आयुक्त ने तहसील दिवस के बाद की नगर पालिका विकास कार्यो की समीक्षा
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: अपर आयुक्त बीएन यादव ने तहसील दिवस के बाद नगर पालिका पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होने ईओ व चेयरमैन को विकास कार्यों के लिए मिली रकम जल्द खर्च करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने नगर पालिका के कई कार्यों पर असंतोष जताया।
ईओ सुभाष कुमार से समीक्षा के दौरान बताया कि पालिका क्षेत्र में कुल चार हजार 23 पानी सप्लाई के कनैक्शन है, जबकि 260 इंडिया मार्का हैंड पंप लगे हुए हैं। 10 प्रतिशत इंडिया मार्का हैंड पंप खराब हालत में है। इस पर अपर आयुक्त ने असंतोष जताया।
ईओ कर्मचारी आय के बारे कोई स्पष्ट जवाब नही दे पाए। इस पर अपर आयुक्त ने स्पष्टीकरण मांगा। रिटायर्ड महिला कर्मचारी निर्मला देवी की पेंशन जारी न होने पर जवाब तलब किया। ईओ ने बताया कि ओडीएफ का पुन: सत्यापन चल रहा है। चेयरमैन राजू गुप्ता ने बताया कि पालिका क्षेत्र में कोई जगह न होने पर अवारा पशुओं को शेरकोट, झालू, नहटौर की गौशाला में भेजा जाता है।
पश्चिम उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला बनाने के लिये जमीन की तलाश की जा रही है। शीघ्र भूमि चिन्हित कर ली जाएगी। आॅपरेशन कायाकल्प के तहत तालाब, नालियों व चार विद्यालय में कार्य चल रहा है। 15 वें वित्तिय वर्ष की रकम खर्च न होने पर नाराजगी जताई। अपर आयुक्त ने पालिका ईओ को जल्द विकास की रकम खर्च करने के निर्देश दिए। गड्डा मुक्ति के लिए आये धन अपेक्षा से कम खर्च होने पर भी जवाब तलब किया।
चेयरमैन ने बताया कि नगीना चौक पर जल्द ही 101 फुट लंबा झंडा लगाने की तैयारी चल रही है। जिले में पहला डंपिंग ग्राउंड तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा नगर के अधिकांश हैंडपंप शुगर मिल के पानी की वजह से खराब हो रहे हैं। उन्होंने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव कर खराब हैंडपंपों को ठीक कराने का काम शुगर मिल से किए जाने की बात कही है। अपार आयुक्त ने नगर पालिका ईओ को विकास कार्यों में गति लाने के लिए निर्देशित किया।

