Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

भगवती जागरण में जमकर झूमें श्रद्धालु

  • श्री त्रिपुर माँ बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में हुआ जागरण का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में आयोजित श्री मां त्रिपुर बाला सुंदरी मेला पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ भगवती जागरण से हुआ। सुंदर झांकियों के बीच भजन गायकों ने द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

मेला पंडाल में हुए भव्य भगवती जागरण का उदघाटन राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह और स्वामी दीपांकर महाराज ने किया। मंच उद्घाटन रूबी चौधरी व मनमोहन गर्ग ने किया। कलश स्थापना ऋतु बंसल व मनोज बंसल द्वारा की गई। ज्योत प्रज्वलित छवि व रितेश बंसल ने की जबकि माँ को चुनरी अर्पण प्रीति व अरुण गुप्ता द्वारा की गई। मुख्य आरती अंजू, मनमोहन गर्ग, रितिका अंशुल अग्रवाल द्वारा की गई।

वहीं दूसरी ओर धर्म ध्वज की स्थापना वैभव गर्ग, भगवान गणेश को चोला अर्पण उमेश सैनी, माता का श्रृंगार राकेश शर्मा, भगवान को त्रिशूल सुनीता, रजनीश वर्मा, माता को भोग रचना कंसल, नीरज कंसल ने लगाया। जागरण में अंबाला से आई मशहूर भजन गायक ज्योति ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर समां बांधे रखा। जबकि सागर सैनी एंड पार्टी ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत की।

बाहुबली हनुमान की झांकी, भगवान कृष्ण व राधा-रानी की झांकी, महाकाल और अघोरियों की झांकी और महाकाली के तीन रूप वाली झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम मेंं कलाकारों व अतिथियों को पटका पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में कार्यक्रम संयोजक सुधीर भारद्वाज व आयोजक मंडल के अध्यक्ष अश्वनी गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img