Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

माँ भगवती के जागरण में उमड़ा भक्तों का सैलाब

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा मुजफ्फरनगर के हृदय स्थली शिवचौक पर नवम् विशाल मा भगवती जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों हिंदू वीरों में मां भगवती का गुणगान किया। अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा लगातार शिवचौक पर इस विशाल मा भगवती जागरण का आयोजन किया जाता रहा है।

WhatsApp Image 2022 04 29 at 11.41.43 AM

इस बार भी बड़ी सफलता के साथ खुशी जागरण मंडल द्वारा शिव चौक पर माता का गुणगान किया गया। जागरण में आए कलाकारों ने मातृशक्ति के साथ-साथ देशभक्ति के गीतों से माता के भक्तों को मंत्र मुक्त कर दिया। जागरण में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अतिथियों का हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा द्वारा माता की प्रतिमा एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया|

WhatsApp Image 2022 04 29 at 11.41.43 AM 1

एवं सभी हिंदू महासभा सदस्यों को भी माता रूप से हिंदू महासभा के राष्ट्रीय पर्वत नागर, सचिद नितिन गुप्ता सहित शामिल रहे। जागरण के समापन पर प्रसाद के रूप में हलवा और चने का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यकारी अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा ने कहा कि चाहे उन्हें किसी भी समस्या का सामना करना पड़े, लेकिन वे जब तक जीवित है, शिव चौक पर मा भगवती का जागरण होता रहेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता अशोक बाटला संजय अग्रवाल, कल्याण सिंह, हिंदू स्वाभिमान के बिट्टू सिखेड़ा, विक्की चावला सहित सभी अतिथियों का भी मां भगवती जागरण में स्वागत किया गया।

इससे पूर्व मां भगवती के ज्योति देवबंद से माता बाला सुदरी मंदिर से लेकर हिंदू महासभा के बीच शिवचौक पहुंचे। मां भगवती जागरण में खुशी जागरण मंडल के बृजेश कुमार एवं मंडल ने माता के भक्तों का मनमोह लिया।

जागरण संपन्न कराने में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साक्षी वर्मा, राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार राणा, राष्ट्रीय महामंत्री अभिषेक अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शोभा अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौधरी, सहारनपुर जिला अध्यक्ष दीपक कश्यप, हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ नेता संजय वर्मा, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, युवा जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर अध्यक्ष कमल त्यागी, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष राजवीर सिंह,

नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कमलेश देवी, जिला महामंत्री सोना सिंह, जिला प्रभारी अशोक शर्मा, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी सचिन कपूर जोगी, सह कोषाध्यक्ष गुनगुन कपूर, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री एडवोकेट नीलम सहित शिवसेना के बिहू सिखेड़ा, क्रांति सेना से देवेंद्र चौहान, लोकेश सैनी, शैलेंद्र का सहयोग रहा। माता के जागरण में मुख्य सिंह, नितिन कुमार, अंकुर, मनोज कुमार सैकड़ों हिंदूवीर मां भगवती जागरण में हिंदू महासभा द्वारा माता के प्रसाद के किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img