-
गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए चार धाम यात्रा की व्यवस्था को बेहतर बनाएं रखें
जनवाणी संवाददाता |
देहरादून: आज चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में गढ़वाल परिक्षेत्र प्रभारी एवं गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार श्री केदारनाथ धाम में अगले 06- 07 दिनों तक बर्फवारी होने की सम्भावना है, जिसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक, रूद्रप्रयाग को जिला प्रशासन एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।


