Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

Hanuman Ji Bhog: हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए आज लगाएं इन चीजों का भोग, मनोवांछिंत फल की होगी प्राप्ति

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सनातन धर्म हर दिन की तरह मंगलवार भी राम भक्त हनुमान का दिन होता है। हनुमान जी सभी के संकट को जल्दी दूर करते हैं। इसलिए उन्हें संकट मोचन हनुमान कहा जाता है। मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इनकी पूजा आराधन करने से हर सकंट दूर होते हैं। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष है उन्हें मंगलवार की पूजा से विशेष लाभ मिलता है।

32 16

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय भोग लगाने से भी जीवन में आई बाधा दूर हो जाती है। आइए जानते हैं कि हनुमान जी को किन चीजों का भोग अति प्रिय है..

33 15

बेसन लड्डू

27 19

हनुमान जी को बेसन से बने लड्डू बेहद पसंद होते हैं। कहा जाता है यदि आपकी कोई मनोकामना पूरी नहीं हो रही है तो हनुमान जी को मंगलवार के दिन बेसन से बने लड्डू का भोग लगाएं। आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी हो जाएंगी।

पान

28 18

राम भक्त हनुमान को खुश करने के लिए पान का भोग जरूर लगाना चाहिए। मान्यता है कि हनुमान जी को पान का भोग लगाने से जीवन की हर समस्या का नाश होता है।

सिंदूर चढ़ाएं

29 18

संकट मोचन हनुमान को सिंदूर अति प्रिय है। ऐसे में मंगलवार और शनिवार के दिन उन्हें सिंदूर जरूर अर्पित करना चाहिए। इस दिन सिंदूर में चमेली के तेल को मिलाएं और हनुमान जी को लगाएं। इससे आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

इमरती या जलेबी का लगाएं भोग

30 18

हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंगलवार के दिन बजरंगबली को इमरती या जलेबी का भोग लगाएं। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।

बूंदी हैं बेहद प्रिय

31 17

महाबली हनुमान को बूंदी बहुत प्रिय है। ऐसे में मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाना चाहिए। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img