- विवेक कॉलेज में खेलकूद कार्यक्रमों को हुआ समापन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: विवेक कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता टसल का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पुरूस्कार वितरण समारोह के रूप में मनाया गया। अन्तिम दिन वॉलीबाल फाइनल गागुली हाऊस के बीच खेला गया। दोनों ही मुकाबले गागुली हाऊस ने जीते। अन्त में रस्सी खींच प्रतियोगिता ने रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया।
कडे़ सघंर्ष के बाद लड़कियों में धोनी हाऊस और लड़को में गावस्कर हाऊस ने गोल्ड मेडल हासिल किये। इसके बाद पुरूस्कार वितरण समारोह में महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, अनिल कुमार शर्मा, प्राचार्यगण डा.राजीव चौधरी, डा.दीप्ति डीमरी, डा.सौरभ शर्मा, डा.संदीप अग्रवाल, डा.रंगनाथन, डा.संजय त्यागी कॉलेज कोर्डिनेटर, डा.हितेश शर्मा ने विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

सात हाऊस में सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन के आधार पर धोनी हाऊस ने इस वर्ष ‘विवेक’ चल वैजयंती पर अपना अधिकार जमाया। धोनी हाऊस की ओर से चल वैजयंती उनके कोच डा.राजीव चौधरी और हैड बॉय विशालदीप एवं हैड गर्ल्स कृतिका ने प्राप्त की। चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि खेल हमें हार जीत से ऊपर उठकर एक टीम की तरह काम करना सिखाते है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिस्क निवास करता है और स्वस्थ रहने के लिये खेल जरूरी है। सचिव दीपक मित्तल ने खेल अधिकारी मुकुल जटलाल और सभी हाऊस के कोच डा.राजीव चौधरी, डा.विशाल, डा.संजय त्यागी, प्रदीप कुमार, विश्वजीत, प्रिंयांशु की सराहना करते हुये कहा कि उनके प्रयासों से इस प्रतियोगिता का स्तर रोमांच की हद पार कर गया।
पुरूस्कार वितरण समारोह के दौरान सभी हाऊस के छात्र-छात्राओं द्वारा जोश से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी। जिससे सभी दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गयी। इस अवसर पर विवेक कॉलेज के सभी शिक्षकगणों का भरपूर सहयोग रहा।

