नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की सख्ती के चलते पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन कर दिए गए थे। इसके चलते सबा कमर, मावरा होकेन और अन्य पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स भारतीय यूजर्स को दिखाई देना बंद हो गए थे। हालांकि बीते दिन एक चौंकाने वाली स्थिति सामने आई, जब सबा कमर और मावरा होकेन के इंस्टाग्राम प्रोफाइल्स भारत में फिर से दिखने लगे। इस अस्थायी बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर तुरंत प्रतिक्रियाएं आने लगीं और यूजर्स के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे। अब इस मामले पर नई जानकारी सामने आई है।
अचानक भारत में शो होने लगे थे अकाउंट्स
बता दें कि, बीते दो महीने से पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स भारत में बैन होने के बाद बीते दिन कुछ कलाकारों के अकाउंट्स फिर से अचानक भारत में शो होने लगे थे। इनमें सबा कमर, मावरा होकेन, अहद रजा मीर और युमना जैदी जैसे कलाकारों के नाम शामिल थे। अचानक इन कलाकारों के अकाउंट्स भारत में फिर से एक्टिव होने से हर कोई हैरान था। लेकिन अब एक दिन बाद ही जिन कलाकारों के अकाउंट्स फिर से दिखने लगे थे, वो अब फिर दिखना बंद हो गए हैं। एक दिन बाद ही मावरा होकेन और सबा कमर के इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से भारत में नहीं दिख रहे हैं।
आखिर एक दिन के लिए क्यो शो होने लगे थे अकाउंट
सिर्फ एक दिन के बाद ही इन कलाकारों के अकाउंट्स फिर से भारत में बैन होने पर, अब हर किसी के मन में सिर्फ ये ही सवाल उठ रहा है कि आखिर एक दिन के लिए ही अचानक ये अकाउंट्स क्यों शो होने लगे थे। क्या ये कोई गलती थी या फिर अकाउंट्स शो होने के बाद उठी आवाजें और लोगों के रिएक्शन के बाद फिर से इन अकाउंट्स को बैन कर दिया गया।
‘सरदार जी 3’ में हानिया आमिर के होने पर मचा है विवाद
इन दिनों दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के होने पर विवाद चल रहा है। हालांकि, फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया है। लेकिन ओवरसीज रिलीज होने पर भी भारत में इसको लेकर विरोध हो रहा है। सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इस वजह से लोगों के निशाने पर आ गए। हालांकि, कुछ सेलेब्स उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं। हानिया आमिर को लेकर हो रही कंट्रोवर्सी के बीच ही मावरा और सबा जैसी पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से भारत में दिखने पर हर कोई हैरान था। लेकिन अब एक दिन बाद ही फिर से ये अकाउंट फिलहाल भारत में दिखने बंद हो गए हैं।

