Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

Entertainment News: ‘जिगरा’ के ट्रेलर को देख निर्देशक सुजॉय घोष ने भी की आलिया की तारीफ, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही में वह अपनी फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि, आलिया भट्ट की फिल्म ​’जिगरा’ 11 अक्टूबर 2024 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर से भी बहुत सारा प्यार मिला है। इस फिल्म को लेकर अब सुजॉय घोष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने आलिया भट्ट की तारीफ की है।

सुजॉय घोष ने की आलिया भट्ट की तारीफ

सुजॉय घोष ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा आपने जिगरा का ट्रेलर देखा न? आलिया भट्ट को इस अवतार में देखकर काफी अच्छा महसूस हुआ। निर्देशक सुजॉय घोष की ओर से आलिया की तारीफ को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया है। सुजॉय घोष को ‘कहानी’, ‘कहानी 2’, ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘कहानी’, ‘बदला’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

आलिया भट्ट की तारीफ के बाद इस पोस्ट पर अभिनेत्री के प्रशंसकों ने भी कमेंट किए हैं। एक व्यक्ति ने कहा, ‘जिस तरह से हर कोई उनसे प्रभावित है’। जबकि दूसरे ने लिखा, ‘आलिया भट्ट अभिनीत सुजॉय घोष की फिल्म कब? यह चाहत नहीं बल्कि जरूरत है’। एक उपयोगकर्ता ने कहा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद सर और हां हम आलिया भट्ट के साथ एक ही समय में मौजूद होने के लिए आभारी हैं’। अन्य यूजर ने कहा, वह हर चीज में अद्भुत हैं. मैं उनसे प्यार करता हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा हम आलिया को इस फिल्म में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...
spot_imgspot_img