Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

अब दिव्यांग खिलाड़ियों को भी सामान सुविधाएं

  • अन्य खिलाड़ियों की भांति मिलेगी प्रोत्साहन राशि, नई नीति के तहत दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेंगी सुविधाएं

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल नीति लागू किए जाने पर जिले के पैरा खिलाड़ियों में भी हर्ष का माहौल है। पैराखिलाड़ियों को अन्य खिलाड़ियों की भांति सामान सुविधाएं दिए जाने को लेकर खेल विभाग द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।

जिस पर विचार करने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा नई खेल नीति लागू कर दी गई। बता दें कि कॉमनवेल्थ खेलों के पदक विजेता सचिन चौधरी ने भी प्रदेश में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल नीति की मांग को लेकर धरना दिया था। जिसमें वह भूख हड़ताल पर भी बैठे थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें आश्वासन दिया था।

बता दें कि सचिन करीब एक सप्ताह तक हड़ताल पर रहे थे। जिसमे कई दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी उनका साथ दिया था। इसी के बार शासन ने इस मामले को संज्ञान लिया। सभी दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए यह एक हर्ष की बात है।

कुछ ऐसी होगी खेल नीति

  • सामान्य खिलाड़ियों की भांति ही सभी सुविधाएं दिव्यांग खिलाड़ियों को दी जाएंगी।
  • सामान्य खेल संघों को दी जाने वाली समस्त सुविधाएं ही दिव्यांगजन खेल संघों को दी जाएंगी।
  • मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ियों व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त पैरा ओलंपिक गेम्स, पैरा कामनवेल्थ गेम्स, पैरा एशियन गेम्स, पैरा विश्व कप में पदक विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों को नियमानुसार पुरस्कार राशी प्रदान की जाएंगी।
  • सामान्य खिलाड़ियों की तरह दिव्यांग खिलाड़ियों को भी लक्ष्मण, रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पैरा खिलाड़ियों ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था, जो कि पूरा किया। इस शासनादेश से बेहद खुशी है। इससे बाकि खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन होगा।
-सचिन चौधरी, अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलीट

सरकार के इस फैसले से बेहद खुश हूं। इसे दिव्यांग खिलाड़ियों को भी उनका हक मिलेगा और भविष्य में प्रतियोगिताओं अच्छे परिणाम भी देखने के मिलेंगे।
-रवि कुमार, पैरा एथलीट

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img