जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार का अंतिम बजट पेश किया। लेकिन इस बजट में खेलों का सामान बनाने व बेचने वाले व्यापारियों को निराशा हाथ लगी है।
खेल व्यापारियों को अंतिम बजट से काफी उम्मीद थी, खेल का सामान बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल की कीमतों में कमी से लेकर टैक्स माफ़ करने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

