- स्व.लख्मी चंद की पुण्यतिथि पर शिविर का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: रविवार को सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में जनचेतना दिव्यांग सोसायटी के द्वारा स्व. लख्मी चंद संगल की चतुर्थ पुण्यतिथि पर शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मीनू संगल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कह कि माता-पिता की सेवा भगवान की सेवा के बराबर है। शास्त्रों में लिखा है किे मां के चरणों में स्वर्ग है। इनकी शिक्षाओं के परिणाम से ही हम अपने जीवन में कुछ अच्छा करते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी और ससुर जी ने जो शिक्षाएं हमें दी है, वें आ भी हमारे जीवन में लगातार हमे प्रेरणा देती है। आज उनकी पुण्यतिथि पर दिव्यांग व्यक्तियों को यह रजाई वितरण उनके जीवन काल की प्रेरणा का ही परिणाम है। इस अवसर पर रेलपार निवासी एक बीमार व्यक्ति को व्हील चेयर प्रदान की गई।

