Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

जिला बदर किया गया अपराधी गिरफ्तार

  • शिवालाकलां पुलिस ने जनपद बिजनौर की सीमा से किया गिरफ्तार
  • 31 अक्तूबर को जनपद बिजनौर की सीमा से जनपद अमरोहा की सीमा में गया था छोडा

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने बताया कि जनपद में जिला बदर किये गये अपराधी को जनपद की सीमा से गिरफ्तार किया। जिसको गुंडा अधिनियम के तहत पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

थाना शिवालाकलां पुलिस ने बताया कि एसपी द्वारा जनपद में अपराध में संलिप्त जिला बदर किये गये अपराधियों के जनपद की सीमा में पाये जाने पर चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत जिला बदर अभियुक्त जयदीप उर्फ मनी पुत्र बाबू निवासी थाना शिवालाकलां को बिजनौर सीमा से गिरफ्तार किया गया है।

जिसको 31अक्तूबर को जनपद बिजनौर की सीमा से जनपद अमरोहा की सीमा में छोड़ा गया था। अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई उमेश कुमार शिवालाकलां, कांस्टेबल हरेंद्र कुमार, होमगार्ड भूरे सिंह मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img