Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

सलोनी का पर्चा निरस्त, गौरव का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव मेरठ में दिलचस्प रहा। यहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी गौरव चौधरी का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना लगभग तय है। सबकुछ ठीक रहा तो अधिकारिक रूप से नामांकन वापसी के दिन 29 जून को इसकी घोषणा भी कर दी जायेगी।

बता दें कि शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में नामांकन हुआ। सुबह 11 बजे सपा, बसपा और रालोद समर्थित प्रत्याशी सलोनी गुर्जर ने नामांकन किया। उनके साथ सपा से कोई बड़ा चेहरा मौजूद नहीं था। उसके बाद भाजपा प्रत्याशी गौरव चौधरी ने 12 बजे नामांकन किया। यहां राज्यमंत्री सुनील भराला, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, बागपत सांसद सत्यपाल मलिक, विधायक सोमेन्द्र तोमर, सत्यवीर त्यागी, संगीत सोम, जितेन्द्र सतवाई, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने नामांकन कराया।

उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई लगभग तीन बजे। जिसमें भाजपा प्रत्याशी गौरव और उनके प्रस्तावक ऋषि की ओर से सब कुछ सही पाया गया। उधर, सलोनी गुर्जर के प्रस्तावक अश्वनी ने अपना नाम वापस ले लिया और कहा उन पर दबाव डालकर जबरदस्ती प्रस्तावक बनाया गया।

उसके बाद डीएम ने सलोनी गुर्जर का नामांकन निरस्त कर दिया। जिससे गौरव चौधरी का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया। डीएम के बालाजी ने कहा कि नाम वापसी के बाद घोषणा की जायेगी। फिलहाल सबकुछ देखते हुए कहा जा सकता है कि गौरव का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना लगभग तय है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img