- अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे थे आरोपी
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जनपद पुलिस ने अभियान चलाते हुए 12 घंटे के अंदर फरार चल रहे 18 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में न्यायालय से वारंट जारी हुए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक के आदेशानुसार मंगलवार को चलाए गए अभियान के तहत जनपद के सभी थाना पुलिस ने एक साथ अभियान चलाया है। जिसमें अलग-अलग मामलों में 18 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
वारंटियों में सुनील व शौकत निवासी गांव लिलौन, अमित कुमार शर्मा निवासी गांव सिक्का, अंशुल निवासी गांव सिलावर, नीरज निवासी गांव मुंडेट कला, रविंद्र निवासी ग्राम बाबरी, शौकत उर्फ नवाब निवासी मोहम्मदीगंज जलालाबाद, कृष्ण निवासी ग्राम मसावी थानाभवन, नरेन्द्र निवासी गढ़ीपुख्ता, साजिद निवासी गढ़ीपुख्ता, राजबहादुर निवासी भैंसवाल, जमशेद निवासी मंडावर कैराना, फरमान निवासी ग्राम मन्ना माजरा कैराना, शाहनजर निवासी जहानपुरा कैराना, विकास निवासी ऊंचागांव कैराना, सुरेश चंद निवासी ऊंचागांव कैराना, दिलशाद निवासी मोहल्ला छड़ियान, राजेन्द्र निवासी ग्राम हुरमजपुर थाना कांधला जनपद शामली शामिल हैं।

