Home Uttar Pradesh News Shamli डीएम ने कृष्णा नदी, तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

डीएम ने कृष्णा नदी, तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

0
डीएम ने कृष्णा नदी, तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • पैदल भ्रमण कर कृष्णा के किनारे रोपा पीपल का पौधा
  • झाल गौशाला का निरीक्षण कर सीवीओ से ली जानकारी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने काबडौत पुल के निकट कृष्णा नदी एवं तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करीब एक किमी. पैदल भ्रमण कर तटबंधों की स्थिति का जायजा लेकर कृष्णा के किनारे पीपल का पौधा भी रोपा। बाद में गांव झाल स्थित गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मंगलवार को डीएम जसजीत कौर ने कृष्णा नदी एक तटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कृष्णा के किनारे पीपल का पौधा भी रोपा। जिसके बाद डीएम ग्राम झाल में गौशाला का निरीक्षण कर संरक्षित पशुओं के संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की।

जिसमें मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि गौशाला में 94 गोवंश संरक्षित है सभी के लिए हरे चारे भूसा पानी आदि की व्यवस्था पर्याप्त रूप से की गई है। इस दौरान मौके पर जिलाधिकारी को एक गाय बीमार मिली। उन्होंने सीवीओ को उपचार कराने के निर्देश दिए।

62 2

डीएम ने चरागाह की भूमि में पशुओं के लिए बुवाई की गई नेपियर घास, जई आदि के साथ आसपास लगाए गए सजन के पौधे को भी देखा इस दौरान डीएम को सभी व्यवस्था दुरुस्त मिली। डीएम ने खेल मैदान का निरीक्षण कर मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

डीएम ने खेल मैदान की बाउंड्री वॉल आदि कार्य को दुरुस्त कराने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। डीएम गांव में निमार्णाधीन सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया।

संबंधित ने बताया कि दो दिन में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक वर्मा, खंड विकास अधिकारी शामली सहित ग्राम सचिव आदि उपस्थित रहे।