Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

पुलिस लाइन में डीएम ने किया ध्वजारोहण, एसपी ने दिलाई शपथ

  • डीएम, एसपी के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

जनवाणी  संवाददाता   |

शामली : 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचकर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

WhatsApp Image 2022 01 27 at 5.08.31 PM

गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को संविधान का संकल्प दिलाया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव व उनकी पत्नी द्वारा आकाश में शान्ति के प्रतीक कबूतर व गुब्बारे छोड़े गये।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक उप्र की ओर से उत्कृष्ट सेवा सम्मान, सिल्वर प्रशंसा व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया।

अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मुख्य अतिथि एवं जिला जज, पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय अग्रवाल के अलावा पुलिस विभाग के अधिकारीगण व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img