Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

डीएम ने किया काली नदी व एसटीपी प्लांट का निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने शनिवार को शहरी क्षेत्र में चल रहे काली नदी सफाई अभियान व एसटीपी प्लांट का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नगर प्रभारी व एसडीएम अजय अम्बष्ट को कई सारे प्वाइंट्स पर दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा काली नदी को साफ स्वच्छ रखने के लिए सफाई अभियान जोर शोर से सभी नगर पंचायतों के साथ मिलकर चलाया जा रहा है जनपद में कई एसटीपी प्लांट काली नदी को साफ रखने के लिए जिलाधिकारी द्वारा चालू कराए जा रहे हैं, वही काली नदी की साफ-सफाई देखकर एसडीएम अजय अम्बष्ट का हौसला बढ़ाया और उनके कार्यों को सराहा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर से कूड़ा निस्तारण को लेकर प्लांट के लिए एक टेंडर छोड़ा गया है, जिसका कार्य बाहर की कंपनी को मिला है और जल्दी ही शहर से कूड़े का निस्तारण शुरू हो जाएगा। लोगों को गंदगी ओर बदबू से निजात मिल जाएगी। आगे भी जनपद के विकास कार्यों के लिए बहुत सारे नियम बनाये जा रहे है और कार्य किए जा रहे हैं ।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में काली नदी में प्रदूषण फैलाने को सबसे ज्यादा जिम्मेदार इंडस्ट्रियल एरिया है और उन्हें सख्त हिदायत दी गई है की इंडस्ट्रियल एरिया से निकल रहे गंदे नालों को साफ रखें नही तो उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वही काली नदी को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए एसडीएम को कई दिशा निर्देश दिए वहीं निरीक्षण करने में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसडीएम अजय अम्बष्ट, एसपी क्राइम दुर्गेश सिंह, नगरपालिका सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा सहित नगरपालिका के कई कर्मचारी भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img