Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

लक्की ड्रा विजेताओं को डीएम ने प्रदान किया पुरस्कार

  • 2000 पीएफएमएस से भेजे, प्रशस्ति पत्र किया प्रदान

शामली ब्यूरो |

शामली: कोविड-19 से बचाव के लिए प्रथम दो चरण हैल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंटलाइन वर्कर के सफलतापूर्वक वैक्सीनेशन होने के उपरांत लक्की ड्रा निकाला गया था। जिसके विजेताओं को दो-दो हजार रुपये पीएफएमएस के भेजने के बाद जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गत सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के शुभ अवसर पर जिला अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर, जिला सर्विलास अधिकारी डा. श्रीकांत शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आशुतोष श्रीवास्तव के समक्ष बालक अभिनव कौशिक के द्वारा लक्की ड्रा निकाला गया था।

शनिवार को प्रथम स्थान पाने वाली कुसुम, द्वितीय रुबी, ततृीय सुदेश कुमार व चतुर्थ धर्म त्योति चारों विजेताओं के अकाउंट में दो-दो हजार रुपये की राशि पीएफएमएस के द्वारा डालने के उपरांत कैंप कार्यालय पर जिला अधिकारी जसजीत कौर के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर, सर्विलांस अधिकारी डा. श्रीकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img