Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

डीएम ने जिपं पहुंचकर संभाला प्रशासक का चार्ज

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद डीएम ने कार्यालय में पहुंचकर प्रशासक के रूप में चार्ज संभाल लिया। उन्होंने वहां साफ सफाई व्यवस्था व कार्यालयों की स्थिति देखी। साथ ही सभी कर्मचारियों को ठीक से कार्य करने व सफाई पर ध्यान देने के आदेश दिए।

बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो गया था, जिसके बाद डीएम को प्रशासक के रूप में नियुक्त कर दिया गया। शासन के आदेश पर डीएम शकुंतला गौतम ने गुरूवार को जिला पंचायत कार्यालय में पहुंचकर प्रशासक के रूप में चार्ज लिया।

चार्ज लेने के बाद डीएम ने कार्यालयों का निरीक्षण किया और वहां फाइल देखी। उसके बाद साफ सफाई व्यवस्था को देखने के बाद अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह कार्यालय में समय से आए और कार्य करने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी की लापरवाही मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के आदेश दिए। वहीं परिसर में स्थित रैन बसेरे में व्यवस्था को देखा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img