Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

डीएम ने ने बोर्ड के परखी प्रश्न पत्रों सुरक्षा व्यवस्था

  • आरके इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने 24 मार्च से प्रारंभ होने जा रही यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां परखने के लिए आरके इंटर कॉलेज में बनाए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण कर डबल लॉक में रखे प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

WhatsApp Image 2022 03 23 at 5.13.03 PM

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |

माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह के साथ आरके इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह से सीसीटीवी कैमरों के संचालन की स्थिति की जानकारी ली। सीटिंग प्लान एवं बिजली पानी की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डबल लॉक में रखे प्रश्न पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

केंद्र व्यवस्थापक द्वारा किए गए सुरक्षा एवं सीसीटीवी के प्रबंधों से डीएम ने संतोष व्यक्त किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा 24 मार्च से प्रारंभ होकर 12 अप्रैल तक दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली प्रात: 8:00 बजे से पूर्वाह्न11़ 15 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5़ 15 बजे तक सम्पादित होगी।

जनपद के 39 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 13020 तथा इंटरमीडिएट के 12214 परीक्षार्थी पंजीकृत है। परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापकों तथा अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति कर दी गई है। साथ ही, कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए आदेश प्राप्त हो गए हैं।

परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षा के प्रश्न पत्र

आरके इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक लोकेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को 24, 25 व 26 तीन परीक्षाओं के प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा में पहुंचे थे। बुधवार को भी आगामी तीन परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र में पहुंच गए हैं। जिनकों कड़ी सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में डबल लॉक में रखवाया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img