- छात्रों व ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर खेल के मैदान पर खेती कराने का लगाया आरोप
जनवाणी संवाददाता |
देवबंद: खेड़ामुगल गांव स्थित बनारसी दास इंटर कालेज के खेल मैदान की जमीन को खेती के लिए प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए छात्रों व ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में जांच कर खेल का मैदान उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है।
शनिवार को कालेज के छात्र व ग्रामीण बनारसीदास इंटर कालेज के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि कालेज के २२ बीघा खेल मैदान को खेती के लिए प्रयोग किया जा रहा है। जिसके चलते खेलने (दौड़) के लिए मैदान नहीं बचा है।
दौडऩे के लिए राजमार्ग पर जाना पड़ता है तथा वहां हर समय भारी ट्रैफिक रहने से हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मैदान न होने से दौड़ का अभ्यास नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजा और खेल मैदान तैयार कराने की मांग की। वहीं, इस संबंध में प्रधानाचार्य डा. अजय गुप्ता का कहना है कि उनकी अभी नई नियुक्ति हुई है।
प्रदर्शन करने वालों में अभिमन्यु, सोहनवीर, सोनू, कपिल, माजिद, विनय चौधरी, सुमित, मोहित, प्रवेश, विमल त्यागी, अनमोल, राहुल, ललित कुमार, अमित माणिक आदि मौजूद रहे। इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। यदि कालेज में खेल का मैदान रहा होगा, उसको अवश्य छोड़ा जाएगा।

