Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

डीएम ने जूम एप से ली हाजिरी, तीन अधिकारी मिले गायब

  • जूम एप के माध्यम से डीएम ने ली अधिकारियों की कार्यालय में उपस्थिति, मचा हड़कंप
  • अधिशासी अभियंता विद्युत बड़ौत प्रथम व द्वितीय और चिकित्सा अधीक्षक खेकड़ा रहे अनुपस्थित
  • डीएम प्रतिदिन जूम ऐप के माध्यम से 10 बजे लेंगे समस्त अधिकारियों की हाजिरी

मुख्य संवाददाता  |

बागपत: समय पर पहुंचने को लेकर भले ही सीएम योगी आदित्यनाथ कितने सख्त निर्देश जारी कर दे, लेकिन कुछ अधिकारियों में लिए आदेश कोई मायने नहीं रखते है। डीएम ने सुबह जूम एप से अधिकारियों की उपस्थिति देखी तो तीन अधिकारी गायब मिले। ऊर्जा निगम के बड़ौत के दोनों एक्सईएन व खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक अनुपस्थित मिले। उधर, डीएम द्वारा हाजिरी लेने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

WhatsApp Image 2022 04 20 at 11.34.26 AM

डीएम राजकमल यादव ने बुधवार अपने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष से जूम एप के माध्यम से जनपद के समस्त जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय, विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति ली। जिसमें अधिशासी अभियंता विद्युत बड़ौत प्रथम व द्वितीय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक खेकड़ा डॉक्टर ताहिर अनुपस्थित पाए गए।

जिनको जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रति दिन जनपद के समस्त अधिकारियों की उपस्थिति जूम ऐप के माध्यम से ली जाएगी और कार्यालयो के औचक निरीक्षण भी किए जाएंगे। जो बिना बताए बिना सूचना दिए अगर कार्यालय से गायब मिलता है तो ऐसे अधिकारियों के प्रति कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

डीएम ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में अधिकारी अवश्य बैठेंगे और जनता की समस्याओं का समाधान करें। जरूरत पड़ने पर ही कार्यालय से बाहर फील्ड में अधिकारी निकले।

डीएम ने समस्त अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि 30 मिनट का ही लंच करें। लंच के नाम पर अधिकारी समय बर्बाद ना करें। लंच के तुरंत बाद कार्यालय में बैठकर या फिल्ड में पहुंचकर अपने दायित्व का निर्वहन करें। अगर इसमे ढिलाई मिलेगी तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img